Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-नगर निगम के सभागार में संपन्न


सतना। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सतना शहर के नगर निगम के सभागार में जन संवाद एवं जनसुनवाई की गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रत्यक्ष जनसुनवाई में 37 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई तथा नगर निगम सतना क्षेत्र में अभियान के पूर्व की लंबित 19054 कुल सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में से 16287 शिकायतों का अभियान के दौरान निराकरण किया गया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, कमिश्नर नगर निगम डॉ. नार्गाजुन बी. गौडा, अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी, एसडीएम राहुल सिलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

नगर निगम के सभागार में महापौर, स्पीकर, कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण की कार्यवाही की। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया तथा स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अभियान के दौरान सभी विभागों ने उनके यहां लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का मौके पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण की कार्यवाही की। जनसुनवाई में 37 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई और अभियान के पूर्व से लंबित 16287 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। अभियान के पूर्व नगर निगम सतना क्षेत्र में सभी विभागों की कुल 19054 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित थी।

जिनमें 16287 शिकायतों की अभियान के दौरान निराकरण के पश्चात 2767 शिकायतें शेष रही है। शिविर के दौरान 4 हितग्राहियों को मौके पर जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कई बार जनसुनवाई में लोगों की समस्या का निराकरण तत्काल नहीं हो पाता है। ऐसी समस्यायें मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर निराकृत हो रही है। महापौर ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की समय-सीमा अधिकतम 15 दिवस निर्धारित है। लेकिन मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में आज दिये जा रहे जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के 2-3 दिनों के बाद ही प्राप्त हो गये है।

नगर निगम में यह तीसरा शिविर है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में हर समस्या का बडी सहजता से त्वरित निदान होने से शिकायतों की संख्या में उत्तरोत्तर कमी आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनसमयाओं के मौके पर निराकरण के लिए संचालित जन विश्वास अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहभागी की भूमिका में तत्पर है।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान उद्यम संवाद के तहत नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, प्रोत्साहन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा भी की गई है। नगर निगम क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन की लगभग 85 फीसदी शिकायतें कम की गई है। सभी विभाग प्रमुख अपने अधीन संस्थाओं का नियमित रूप से भ्रमण करें और उनके कार्यो का मूल्यांकन भी करें।

Date & Time : 2026-11-27 13:25:25

Share:

Leave A Reviews

Related News