मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बिश्नोई गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों और शहर में किसी भी संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी गैंग को शहर में अपने पैर जमाने नहीं देगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
![]()
मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बिश्नोई गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों और शहर में किसी भी संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी गैंग को शहर में अपने पैर जमाने नहीं देगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
देवेन भारती ने कहा, "मुंबई में किसी भी गैंग को पैर नहीं जमाने देंगे। 90 के दशक में लोगों ने देखा है कि किस तरह अंडरवर्ल्ड का सफाया किया गया था। अगर कोई संगठित गिरोह कुछ करने की कोशिश करता है, तो उससे निपटने के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है।"
पुलिस कमिश्नर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिश्नोई गैंग के नाम पर कई फिल्मी हस्तियों और अन्य सेलिब्रिटीज को लगातार धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि मुंबई पुलिस किसी भी आपराधिक गिरोह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवेन भारती ने अपने बयान में 90 के दशक का भी जिक्र किया, जब मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर संगठित अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण किया था।
इसके साथ ही उन्होंने, बिना अनुमति के स्कूल में दाखिल होने पर कार्रवाई की बात कही है। मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित बीएमसी स्कूलों में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और उनके कथित 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी स्कूलों में पहुंचे थे। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने इस मामले की शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस ने सीजेपी से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी या किसी भी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल अथवा स्कूल प्रशासन की अनुमति के बिना जाते हैं और स्कूल या प्रिंसिपल की तरफ से शिकायत आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा, "कानून के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं है। बिना अनुमति किसी भी स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं किया जा सकता। सीजेपी कार्यकर्ता भी बिना इजाजत किसी स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकते।"
--आईएएनएस
एएमटी/एबीएम
Leave A Reviews