
मैहर। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल ने नगर परिषद न्यू-रामनगर जिला मैहर के अतिरिक्त प्रभार को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।
संचालनालय के आदेश क्रमांक/स्था./शाखा-01/866211/2026/30116, भोपाल दिनांक 13/10/2026 के अनुसार -
पूर्व में आदेश क्रमांक 18726 दिनांक 08.06.2026 द्वारा नगर परिषद न्यू-रामनगर का अतिरिक्त प्रभार सुश्री सुषमा मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद अमरपाटन जिला मैहर को सौंपा गया था।
उक्त आदेश को निरस्त करते हुए संचालनालय ने अब नगर परिषद न्यू-रामनगर का अतिरिक्त प्रभार श्री प्रभात बरकड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद उचेहरा जिला सतना को अपने कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश आयुक्त (संकेत भोंडवे) नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल द्वारा जारी किया गया है।
Leave A Reviews