Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में अंतर्नाद गरबा महोत्सव, MIMT कॉलेज में दो दिवसीय डांडिया नाइट 2.0 का आयोजन


नरसिंहपुर जिले में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर एम.आई.एम.टी. कॉलेज में दो दिवसीय 'अंतर्नाद 2026 डांडिया नाइट 2.0' गरबा महोत्सव का भव्य और गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। एम.आई.एम.टी. कॉलेज, ए एंड आर कंस्ट्रक्शन अक्षरधाम, कृष्ण अवतार फाउंडेशन और नरसिंहपुर लाइव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की मातृशक्ति, युवतियों और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा की आराधना में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

समारोह का औपचारिक शुभारंभ मां सरस्वती और करवा पूजन व महाआरती के साथ किया गया। इसके बाद गायक कलाकार राज वर्मा और चंचल सिंह के सुमधुर देवी भजनों और पारंपरिक गरबा धुनों पर पंडाल में मौजूद प्रतिभागी देर रात तक डांडिया की थाप पर झूमते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और भक्तिमय संगीत के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हुए सम्मानित

इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में समाज और प्रशासन के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में एम.आई.एम.टी. कॉलेज के मार्गदर्शक और भारत कृषक समाज नरसिंहपुर के अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, प्रतिमा तिवारी, कृष्णा तिवारी, डॉ. स्वाति चांदोरकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व समाजसेवी संध्या कोठारी, करेली जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष खुमान सिंह पटेल, नरसिंहपुर एसडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, कॉलेज चेयरमैन इंजी. रुद्रेश तिवारी, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग और लॉ कॉलेज डायरेक्टर एड. रचित तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिले में डिजिटल और रचनात्मक क्षेत्र में सक्रिय स्थानीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच से आर्यन पाली, अंश नेमा, प्रतीक्षा पटेल, निखिल पटेल, मुकुंद तिवारी, उदित नामदेव, पूर्वा पाठक, सूजल जैन और शुभांकर मेहरा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मंच संचालन और आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। मंच का संचालन मेजर डॉ. पराग नेमा, आराधना दुबे, वेदिका स्थापक और प्रतीक्षा राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर रामसेवक गुमास्ता, नंदकिशोर ठाकुर, आरती मानसाता, डॉ. अभिषेक चांदोरकर, डॉ. इति चांदोरकर, डॉ. गुरु चरण चौरसिया, नेतराम पटेल, जी.पी. सोनी सहित एम.आई.एम.टी. कॉलेज और नरसिंहपुर लाइव का संपूर्ण स्टाफ व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-10-17 14:35:48

Share:

Leave A Reviews

Related News