Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर के लालपुल जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का दस दिन पुराना शव


नरसिंहपुर जिला अंतर्गत स्टेशनगंज थाना क्षेत्र की सिंहपुर चौकी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीपरपानी बीट स्थित लालपुल के जंगल में बुधवार की सुबह एक पेड़ से करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। शव लगभग 10 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और चेहरा कंकाल में तब्दील हो चुका था, जिसके चलते मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

वनकर्मी ने दी पुलिस को सूचना

जंगल में गश्त के दौरान शव को सबसे पहले वन विभाग के नाकेदार राजेश बिल्लौरे ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सिंहपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल फौरन मौके पर पहुंचा और मौका-ए-वारदात का मुआयना कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया और मामले को विवेचना में ले लिया है।

गमछे से लटका था शव और हाथ में माला

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष और कद करीब 5 फीट 6 इंच है। उसने पेड़ की डाल पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। मृतक के एक हाथ में काले और सफेद मोतियों वाली माला पाई गई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज हालिया गुमशुदगी के रिकॉर्ड से हुलिए का मिलान कर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

स्टेशनगंज थाने में मर्ग कायम

थाना स्टेशनगंज पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और कस्बों में भी सूचना भेजी गई है।

Date & Time : 2026-10-07 14:06:34

Share:

Leave A Reviews

Related News