Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑल इंडिया लीनेस क्लब "संस्कार" द्वारा बालिका शिक्षा बेटी पढ़ाओ के विषय पर प्रतियोगिताएं हुई संपन्न


नरसिंहपुर। ऑल इंडिया लीनेस क्लब  "संस्कार" द्वारा शिव प्राथमिक शाला में बालिका शिक्षा बेटी पढ़ाओ के विषय पर अनेक प्रतियोगिताएं बालिकाओं के बीच संपन्न करवाई। जिससे बालिकाओं की प्रतिभा उजागर हो और उनमें आत्म बल ऊर्जा उत्साह का संचार हो।

जिसमें सिद्धि कहार जुनेरा बी गुंजन काछी नूजत साबरीन आरती यादव उच्च स्थान पर रही। चेयरपर्सन शालू भाटिया द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण चेयरपर्सन लीनेस सुषमा तिवारी और मनीषा टंडन द्वारा स्कूल शिक्षिकाओं प्रभा डेहरिया, दीप्ति विश्वकर्मा, सुनीता त्रिपाठी, शैलजा चौबे का गुलाब के पौधे फूल माला से सम्मानित किया।

डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लीनेस ज्योति तिवारी ने इन बालिकाओं को देश का भविष्य बताया वही अध्यक्ष रचना त्रिवेदी मैं इन्हें हर हुनर में पारंगत होने पर जोर दिया। सचिव ज्योति पचौरी उसे अध्यक्ष वत्सला त्रिवेदी सुषमा मिश्रा कीर्ति पालीवाल समस्त स्कूल स्टाफ और छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। कीर्ति पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Date & Time : 2026-10-07 13:25:41

Share:

Leave A Reviews

Related News