Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में 'अंतर्नाद डांडिया नाइट 2.0' संपन्न, न्यायिक-प्रशासनिक हस्तियां रहीं मौजूद, प्रतिभागी सम्मानित


नरसिंहपुर स्थित प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. कॉलेज में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय 'अंतर्नाद डांडिया नाइट 2.0' गरबा महोत्सव उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और करवा पूजन व आरती के साथ हुआ।

समारोह के शुभारंभ अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला, जिला न्यायाधीश राकेश सनोडिया एवं दिनेश मीणा, भारत कृषक समाज नरसिंहपुर के अध्यक्ष पं. मैथिलीशरण तिवारी, पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा संजय शर्मा, करेली जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार, कृष्णा तिवारी, मंजरी पलिया, विनय पलिया, विधिक सेवा अधिकारी राजेश सक्सेना, एम.आई.एम.टी. कॉलेज के चेयरमैन इंजी. रुद्रेश तिवारी, अर्चना तिवारी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग, माधुरी गर्ग, एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज के डायरेक्टर एड. रचित तिवारी, अनुराग चौकसे (ए एंड आर कंस्ट्रक्शन अक्षरधाम) और मनीष इंदोलिया (डायरेक्टर, नरसिंहपुर लाइव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शक्ति आराधना पर आधारित प्रस्तुतियां, प्रशासनिक और न्यायिक हस्तियां हुईं सम्मानित

भारतीय लोक संस्कृति में शक्ति आराधना के प्रतीक गरबा और डांडिया समूह नृत्य के इस आयोजन में गायक कलाकार राज वर्मा एवं चंचल सिंह के नेतृत्व में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। नगर की मातृशक्ति और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां जगतजननी की आराधना करते हुए देर रात तक डांडिया रास की शानदार छटा बिखेरी।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट सार्वजनिक व प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, एसडीओपी डी.पी. चौहान, कोतवाली नगर निरीक्षक गौरव चांटे और स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कृत हुए विजेता

प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया:

  • सर्वश्रेष्ठ गरबा समूह: हर्षित ओझा एवं टीम

  • सर्वश्रेष्ठ कपल गरबा: अंकित - पायल लूनावत

  • सर्वश्रेष्ठ सोलो गरबा: पुनीषा राजपूत

  • विशेष सम्मान व पुरस्कार: अनुराग चौकसे, अक्षत साहू, मनीष जैन, मनीष इंदोलिया, नृपेंद्र इंदोलिया, वैभव दुबे, आदित्य व्यौहार और उदित नामदेव को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा गरबा गौरव, डांडिया गौरव, नृत्य प्रतिभा, पारंपरिक वेशभूषा (महिला/पुरुष), डांडिया किंग, डांडिया क्वीन, बेस्ट एक्सप्रेशन, बेस्ट एनर्जी और सांस्कृतिक योगदान जैसी अनेक उप-श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मंच का कुशल संचालन आराधना दुबे, दीक्षा केवट, वेदिका स्थापक एवं प्रतीक्षा राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में कॉलेज के चेयरमैन इंजी. रुद्रेश तिवारी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संध्या कोठारी, रूबी अनुराग चौकसे, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. सीमा उपाध्याय, डॉ. अमित चौकसे, डॉ. राशि चौकसे, डॉ. एम. चेलानी, डॉ. राजेश ठाकुर, पत्रकार नीलेश जाट, सुशांत पुरोहित, गोविंद दुबे, रोटे. मयंक मनोहर साहू, मुकेश नेमा, ठा. आकाश सिंह, रीतेश राय सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Date & Time : 2026-10-19 13:12:00

Share:

Leave A Reviews

Related News