नरसिंहपुर. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शंकराचार्य वार्ड के वार्ड पार्षद अजय प्रताप सिंह पटेल द्वारा एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को विशेष रूप से सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाई गई.
कार्यक्रम के दौरान पार्षद अजय प्रताप सिंह पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन हर नागरिक और युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके जन्मदिन को यादगार बनाने और युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों, सेवा भाव व राष्ट्रीय स्वाभिमान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएलबी स्कूल की छात्राओं के लिए इस विशेष शो का आयोजन किया गया.
फिल्म देखने के बाद एमएलबी की छात्राओं ने बेहद खुशी और उत्साह व्यक्त किया. छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ ने इस सराहनीय पहल के लिए पार्षद अजय प्रताप सिंह पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय युवा प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
Leave A Reviews