
नरसिंहपुर. गौसाबाद करबला शरीफ, नरसिंहपुर में हजरत सैयदना शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी (रह.) की याद में शाहे-जीशान का 81वां सालाना उर्स मुबारक 23, 24 एवं 25 सितंबर 2026 को अकीदत और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा. उर्स को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
उर्स के प्रथम दिन बुधवार, 23 सितंबर को सुबह कुरआन ख्वानी एवं परचम कुशाई का आयोजन होगा. इसके बाद शाम 7 बजे नया बाजार, नरसिंहपुर से शाही संदल एवं चादर शरीफ निकाली जाएगी, जो गौसाबाद करबला शरीफ पहुंचकर पेश की जाएगी.
गुरुवार, 24 सितंबर को रात 10 बजे से गौसाबाद करबला शरीफ में कव्वालियों का आयोजन होगा. इस अवसर पर लंगर की फातहा भी होगी. उर्स में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जायरीन एवं अकीदतमंद शामिल होंगे. उक्ताशय की जानकारी कमेटी अध्यक्ष सगीर उस्मानी एवं इलियास खान ने देते हुए बताया कि उर्स के अंतिम दिन शुक्रवार, 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से कुल शरीफ, महफिल-ए-रंग एवं दुआ-ए-खैर का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में देवा शरीफ (उत्तर प्रदेश) से शावेज एवं शाफेज वारसी तथा कलियर शरीफ (उत्तराखंड) से शब्बू शादाब साबरी कव्वाली पेश करेंगे.
आयोजकों ने अकीदतमंदों से उर्स मुबारक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों में शरीक होने की अपील की है.
Leave A Reviews