Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ढोल ग्यारस पर्व पर नगर के चारों प्राचीन मंदिरों के विमानों का हुआ पूजन-अर्चन

नरसिंह मंदिर परिसर में की गई भव्य अहीर नृत्य की प्रस्तुति

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया पूजन-अर्चन

नरसिंहपुर. श्री देव नरसिंह मंदिर ट्रस्ट एवं श्री मित्र गणेश मंडल "नरसिंह बाग के राजा" द्वारा नरसिंह मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को भव्य गणेश उत्सव व डोल ग्यारस पर्व पर नगर के चारों प्राचीन मंदिरों से पधारे भगवान के विमानों का पूजन अर्चन पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया. डोल ग्यारस के विमान के पूजन अर्चन के पश्चात नरसिंह मंदिर परिसर मे गोरखपुर से आए कलाकारों ने भव्य अहीर नृत्य की प्रस्तुति रात्रि 8.30 बजे से की गई. जिसमें पधार कर धर्मप्रेमी जनता ने पुण्यलाभ अर्जित किया. इस अवसर पर नगर गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Date & Time : 2026-09-23 07:59:26

Share:

Leave A Reviews

Related News