
नरसिंहपुर. पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है. पुलिस द्वारा डीजे संचालकों को निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का पालन करने के संबंध में लगातार समझाइश दी जा रही है.
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई. पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें डीजे का उपयोग तेज आवाज में किया जाना पाया गया.
पुलिस द्वारा डीजे संचालक प्रहलाद चौधरी, निवासी आजाद वार्ड, नरसिंहपुर के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5,000 का चालान किया गया.
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि ध्वनि प्रदूषण से आमजन, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों को परेशानी होती है. इसलिए डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य है.
नरसिंहपुर पुलिस की अपील :
सभी डीजे संचालक एवं आयोजक निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करें तथा अनावश्यक तेज आवाज में डीजे का उपयोग न करें. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध चालान सहित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश — नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.
Leave A Reviews