Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर पुलिस का ऑपरेशन ईगल क्लॉ, 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश


नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खात्मे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष अभियान 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस ने 4 नवंबर को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय नशा तस्कर को स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और घेराबंदी के आधार पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी खुले बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

डांगीढाना निवासी आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अजय विश्वकर्मा (पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा), निवासी डांगीढाना, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, महेंद्र ठाकुर एवं नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Date & Time : 2026-11-05 13:21:10

Share:

Leave A Reviews

Related News