Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

न्यू फरक्का लाइन पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा, परीक्षण शुरू


कोलकाता, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई फरक्का लाइन पर क्षतिग्रस्त रेलवे पटरियों की मरम्मत का काम शनिवार सुबह पूरा हो गया, जिसके तुरंत बाद परीक्षण शुरू हो गए। यह जानकारी रेलवे अधिकारियों ने दी।

कोलकाता, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई फरक्का लाइन पर क्षतिग्रस्त रेलवे पटरियों की मरम्मत का काम शनिवार सुबह पूरा हो गया, जिसके तुरंत बाद परीक्षण शुरू हो गए। यह जानकारी रेलवे अधिकारियों ने दी।

न्यू फरक्का लाइन की रेल पटरियों पर भूस्खलन होने के बाद पिछले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल को उत्तर बंगाल से जोड़ने वाली ट्रेन सेवाएं बुरी तरह से बाधित हो गईं।

हालांकि गुरुवार को आपातकालीन आधार पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया था, लेकिन, क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण काम में बाधा आई, क्योंकि मरम्मत स्थल की मिट्टी अस्थिर और जलमग्न बनी रही। शुक्रवार रात बारिश रुकने के बाद मौसम में सुधार हुआ, जिससे मरम्मत कार्य में तेजी आई।

मरम्मत का काम पूरा हो जाने और परीक्षण रन शुरू हो जाने के साथ रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि शनिवार शाम तक इस मार्ग पर सामान्य ट्रेन संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।

इस घटनाक्रम से न केवल रेलवे अधिकारियों को बल्कि उन यात्रियों को भी राहत मिली, जिनकी दक्षिण बंगाल से उत्तर बंगाल और इसके विपरीत यात्रा पिछले कुछ दिनों में बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

उत्तर बंगाल को दक्षिण बंगाल से जोड़ने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए। रेलवे अधिकारियों ने शनिवार सुबह स्पष्ट किया कि सामान्य रेल सेवाएं तभी बहाल की जाएंगी, जब मरम्मत का काम पूरी तरह से पूरा हो जाएगा और एक ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।

चौबीसों घंटे चल रहे मरम्मत कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार सुबह सफल परीक्षण संचालन के बाद राहत व्यक्त की। गुरुवार से मरम्मत कार्य में लगे रेलवे कर्मचारियों ने "भारत माता की जय" के नारे लगाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

अधिकारियों ने दोहराया कि न्यू फराक्का लाइन पर सामान्य सेवाएं शनिवार शाम तक बहाल होने की संभावना है। व्यवधान के कारण कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच निजी बस सेवाओं की मांग में भी भारी वृद्धि हुई है, जिसके चलते किराए में सामान्य दिनों के लगभग 1,500 से बढ़कर पिछले कुछ दिनों में 5,000 से 6,000 रुपए के बीच हो गए है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Date & Time : 2026-09-05 14:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News