Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विराट कोहली के नाम से जुड़े रेस्टोरेंट One8 Commune पर लगा ताला, 2 करोड़ का किराया बकाया

बेंगलुरु. भारतीय क्रिकेट दिग्गज विराट कोहली के चर्चित रेस्टोरेंट चेन 'One8 Commune' के बेंगलुरु आउटलेट पर संकट के बादल गहरा गए हैं. करोड़ों रुपये के कर्ज और बकाया किराए के चलते सिविल कोर्ट ने इस रेस्टोरेंट को बंद करने का कड़ा आदेश जारी किया है. जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट पर ₹2 करोड़ से अधिक का किराया बकाया था, जिसका भुगतान पिछले 6 महीनों से नहीं किया गया था.

हालांकि, इस विवाद के बीच बड़ी खबर यह है कि विराट कोहली ने इस आउटलेट से अपनी साझेदारी और 'One8' ब्रांड का नाम पूरी तरह वापस ले लिया है. रेस्टोरेंट का संचालन 'ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी' द्वारा किया जा रहा था. लगातार बढ़ते घाटे, घटती भीड़ और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के चलते यह आउटलेट लंबे समय से विवादों में था. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी बकाया राशि और मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक रेस्टोरेंट पर ताला लटका रहेगा.

Share:

Leave A Reviews

Related News