Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑस्कर: 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्ड

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' को आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था और यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शीर्ष 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल रही, लेकिन फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई। इस प्रतिष्ठित कैटेगरी में अब नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' को आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था और यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शीर्ष 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल रही, लेकिन फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई। इस प्रतिष्ठित कैटेगरी में अब नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है।

एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के जीत की घोषणा करते हुए लिखा, "नॉर्वे ने दुनिया के मंच पर अपनी जगह बनाई। फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' को इस साल बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर मिलने पर बधाई।"

भले ही फिल्म 'होमबाउंड' इस साल आधिकारिक तौर पर ऑस्कर में एंट्री नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद यह भारत के लिए गौरव का क्षण रहा, क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस कैटेगरी का पुरस्कार प्रेजेंट किया। प्रियंका ने जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर आकर 'सेंटीमेंटल वैल्यू' की टीम को ऑस्कर सौंपा।

ऑस्कर जीतने से पहले यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहना बटोर चुकी थी। वहीं, नीरज घेवान की 'होमबाउंड' को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (2025) में जबरदस्त सराहना मिली। प्रतिष्ठित 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में प्रीमियर के दौरान फिल्म को 9 मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह फिल्म 2025 में कान्स में चुनी गई एकमात्र भारतीय फीचर फिल्म थी।

यह फिल्म उत्तर भारत के एक छोटे से गांव के दो दोस्त चंदन और शोएब की कहानी दिखाती है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर सम्मान पाने का सपना देखते हैं। पुलिस नौकरी को पाने के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक समीकरण, आपसी दोस्ती और कोरोना महामारी के बैकग्राउंड दौरान घर वापसी की उनकी यात्रा जातिगत भेदभाव और गरीबी के दर्दनाक यथार्थ को दिखाती है।

वहीं, फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' का निर्देशन प्रसिद्ध नॉर्वेजियन निर्देशक जोआचिम ट्रायर ने किया, जो अपनी 'ओस्लो ट्रिलॉजी' के लिए पहले से ही मशहूर हैं। 'सेंटीमेंटल वैल्यू' अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी और इसे ऑस्कर में कुल 9 नामांकन मिले थे, जिसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और अन्य प्रमुख कैटेगरी शामिल थीं। यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसकी कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य भूमिका में रेनेट रीन्सवे ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में एक एजिंग फिल्म डायरेक्टर और उसकी बेटियों के बीच के रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News