Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर फायरिंग, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी घायल


क्वेटा, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले के इशाकजई किला इलाके में पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ तैनात एक पुलिस अधिकारी फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, पोलियो टीम के बाकी सदस्य सुरक्षित रहे।

क्वेटा, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले के इशाकजई किला इलाके में पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ तैनात एक पुलिस अधिकारी फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, पोलियो टीम के बाकी सदस्य सुरक्षित रहे।

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया क‍ि रविवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर फायर‍िंग कर दी। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद पोलियो टीम को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाया गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के ऐसे दो देश हैं, जहां अब भी वाइल्ड पोलियो वायरस मौजूद है। पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पोलियो कर्मचारियों पर अक्सर हमले होते रहते हैं।

18 मई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में पोलियो वैक्सीनेशन टीमों को सुरक्षा दे रहे कम से कम दो पुलिसकर्मियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई थी।

पाकिस्तान के चैनल 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सलारजई के तब्बाई और दाग किला इलाकों में पोलियो टीमों पर हमला किया था।

इससे पहले अप्रैल में, खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में पोलियो टीमों को सुरक्षा देने जा रही पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

यह घटना 13 अप्रैल को हंगू के थल तहसील में चल रहे पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान हुई थी। हंगू जिला पुलिस के बयान के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए।

फरवरी में भी बलूचिस्तान के चमन जिले में पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ मौजूद एक पुलिस अधिकारी की अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में मौत हो गई थी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News