Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में ‘Danger’ लिखा नोट मिला, जांच में निकला फर्जी अलर्ट

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय हड़कंप मच गया जब IndiGo की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘Danger’ लिखा टिश्यू पेपर मिला। इस घटना के बाद यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों में दहशत का माहौल बन गया।

यह मामला इंडिगो की मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट संख्या 911 का है। विमान गेट नंबर 5 पर खड़ा था और अगले सफर की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सफाई के समय टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘Danger’ लिखा हुआ था।

इसे गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में लेते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को बम होने की आशंका की सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया और यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया।

सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और CISF ने विमान की गहन तलाशी ली। कई घंटों की जांच के बाद विमान में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

प्रारंभिक जांच में इस घटना को शरारत या ‘हॉक्स’ करार दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह नोट किसने और क्यों छोड़ा।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News