Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वंदे भारत ट्रेन के खाने पर फिर उठे सवाल, महिला यात्री को हुई एलर्जी, IRCTC ने दी सफाई

नई दिल्ली। देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई।

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रांची निवासी आयुषी सिंह ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी से देवघर की यात्रा कर रही थीं। वह ई-वन कोच में सफर कर रही थीं। आरोप है कि आईआरसीटीसी द्वारा परोसा गया लंच खाने के कुछ ही मिनटों बाद उनके होंठ सूजने लगे और शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखाई देने लगे।

महिला ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। वहीं, उसी भोजन को खाने के बाद उनके दो साल के बेटे को भी दस्त की समस्या हो गई।

आयुषी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी स्थिति की तस्वीरें और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट साझा की, जिसमें खाने के बाद एलर्जी की बात का जिक्र किया गया है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चिंता का विषय बन गई है।

हालांकि, इस मामले में आईआरसीटीसी ने सफाई देते हुए कहा है कि संबंधित कोच में परोसे गए भोजन की जांच की गई थी, जिसमें गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही अन्य किसी यात्री द्वारा ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

आईआरसीटीसी ने महिला यात्री से डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से पूरी जानकारी मांगी है और मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।

लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों ने वंदे भारत ट्रेन की सेवा गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News