Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब में ड्रग्स पर सियासत तेज, सिरसा बोले-ड्रग माफिया चला रहे सरकार


नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पंजाब की सरकार ड्रग माफिया चला रही है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पंजाब की सरकार ड्रग माफिया चला रही है।

सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पंजाब की सरकार ड्रग माफिया चला रहे हैं... क्योंकि जो भी ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाता है, या तो उसको मरवा दिया जाता है या पुलिस उसे टॉर्चर करती है।"

उन्होंने दो मामलों का जिक्र करते हुए लिखा, "पहले गुलजार सिंह ने ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन उनकी जान चली गई। अब जब मोहनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई, तो आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। उनकी हालत इतनी गंभीर है कि वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।"

सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पिछले साढ़े चार साल में पंजाब को नशामुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आज नशा पंजाब के घर-घर और यहां तक कि स्कूलों तक पहुंच चुका है।"

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को या तो जान से मार दिया जाता है या पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने संगरूर की घटना का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही ड्रग्स के खिलाफ बोलने वाले की यह हालत है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि पंजाब में नशा एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया था। अब विपक्ष लगातार सरकार को इसी मुद्दे पर घेर रहा है। सिरसा के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर नशे का मुद्दा गरमा गया है।

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम

Date & Time : 2026-09-21 16:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News