Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बोले- एनएसयूआई पार्टी की जीत का फूंकेगी बिगुल


चंडीगढ़, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के लिए चुनावी प्रचार किया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के लिए चुनावी प्रचार किया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "पंजाब यूनिवर्सिटी में माहौल ऐसा है कि यहां के सभी छात्रों ने फैसला कर लिया है कि आने वाले छात्र संघ के चुनाव में एनएसयूआई के पैनल पर आने वाले हर उम्मीदवार को जिताकर, जो लाठियां छात्रों ने दिल्ली में झेली और पूरे देश में जो स्टूडेंट्स परेशानी झेल रहे हैं, उसका बदला लिया जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी से एबीवीपी को साफ किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव का महत्व है। उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, और हिमाचल सहित जो आसपास के प्रदेश से छात्र यहां पढ़ने आते हैं, यहां का संदेश दूर तक जाएगा। पंजाब में चुनाव भी आ रहा है और यहां कांग्रेस मजबूती से जीत की तरफ बढ़ रही है। पंजाब के आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का बिगुल एनएसयूआई ही फूंकेगी। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ दो दिनों से पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। यह दिखाता है कि हमारे राष्ट्रीय संगठन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी का क्या महत्व है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विनोद जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले राजस्थान की धरती से संघर्षशील छात्र नेता की पहचान देश में बनाई। हम ऐसी शख्सियत का यहां स्वागत कर रहे हैं। सुमित शर्मा समेत पूरी टीम को बधाई देते हैं। आपने सुमित का संघर्ष भी देखा है। एनएसयूआई में जो पूरी टीम आज शामिल हुई, उससे इसे मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस सांसद ने फीस बढ़ाने को लेकर कहा कि मैंने कुछ महीने खुद इस यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण की है। आज हम देख रहे हैं कि यूनिवर्सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर किस तरह से भाजपा सरकार की दुर्दशा का शिकार हुआ है। पंजाब यूनिवर्सिटी इस इलाके की शान रही है। छात्रों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। भाजपा को उच्च शिक्षा से तकलीफ है। देश में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। आज देश का भविष्य सड़कों पर है। इनका रिपोर्ट कार्ड ये है कि आने वाला भविष्य जेन-अल्फा भी सड़कों पर आ गया। इस गुस्से का इजहार वो पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में करेंगे।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News