Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंकज त्रिपाठी ने 'भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' में सम्मान मिलने पर जताया आभार


मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी 'भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' में शामिल होने वाले हैं। मिलने वाले सम्मान को लेकर अभिनेता ने कहा कि कहानियों में सीमाओं को पार करने, दिलों को जोड़ने और लोगों को करीब लाने की असाधारण शक्ति होती है।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी 'भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' में शामिल होने वाले हैं। मिलने वाले सम्मान को लेकर अभिनेता ने कहा कि कहानियों में सीमाओं को पार करने, दिलों को जोड़ने और लोगों को करीब लाने की असाधारण शक्ति होती है।

उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया, "भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' में जल्द ही 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' का सम्मान मिलना वाकई बहुत विनम्र करने वाला है। एक एक्टर के तौर पर मेरा मानना है कि फिल्म किसी भी क्षेत्र या भाषा की हो, अगर उसकी कहानी में जान है, तो वे अपनी सीमाओं को पार कर, दिलों को जोड़ने और लोगों को करीब लाने की शक्ति रखती है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर मेरे सफर को पहचान मिलना सच में बहुत खास है। मेरे करियर की हर उपलब्धि फिल्म निर्माताओं, लेखकों, निर्देशकों, साथी कलाकारों, तकनीशियनों और सबसे बढ़कर दर्शकों के भरोसे और सहयोग से संभव हो पाई हैं। इन सभी ने मेरे काम को इतना प्यार दिया है।"

उन्होंने अपने सम्मान को उन सभी को समर्पित बताया, जिन्होंने अभिनेता के सफर में साथ दिया। अभिनेता ने कहा, "बिहार के एक छोटे से गांव से आने वाले मेरे जैसे व्यक्ति ने कभी नहीं सोचा था कि जिन कहानियों का मैं हिस्सा बनूंगा, वे एक दिन पूरी दुनिया तक पहुंचेंगी और इस तरह सम्मानित की जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "इस सम्मान को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि मैं पहली बार इस फेस्टिवल में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने जा रहा हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों से मिलने, भारतीय सिनेमा की शानदार यात्रा का जश्न मनाने और फिल्म जगत के अपने साथी कलाकारों के साथ इस खास पल को साझा करने के लिए उत्साहित हूं। 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।"

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के निर्देशक मितु बोमिक लैंग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा, "पंकज त्रिपाठी हमारी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनकी कला भाषा, जगह और संस्कृति की सीमाओं से आगे बढ़कर लोगों तक पहुंचती है। हर किरदार में सच्चाई, संवेदनशीलता और प्रभावशाली अभिनय दिखाने की उनकी अद्भुत क्षमता ने उन्हें आज भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल कर दिया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में उन्हें 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' अवॉर्ड से सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।"

'भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026' 13 से 23 अगस्त तक चलेगा।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News