Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फॉर्मूला 1: एंटोनेली ने लेक्लेर को हराकर बेल्जियम जीपी जीता


बीजिंग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। किमी एंटोनेली ने रविवार को चार्ल्स लेक्लेर को पछाड़कर बेल्जियम ग्रां प्री जीता। मर्सिडीज के उनके साथी जॉर्ज रसेल के पहले ही लैप में रेस से बाहर हो जाने के बाद, एंटोनेली ने फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

बीजिंग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। किमी एंटोनेली ने रविवार को चार्ल्स लेक्लेर को पछाड़कर बेल्जियम ग्रां प्री जीता। मर्सिडीज के उनके साथी जॉर्ज रसेल के पहले ही लैप में रेस से बाहर हो जाने के बाद, एंटोनेली ने फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

लगातार दो रेस में कोई प्वाइंट न मिलने के बाद एंटोनेली ने वापसी की और 2026 सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की। ​​स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स में शुरुआती दौर में आगे रहने के बाद, इटैलियन ड्राइवर ने पहली जगह गंवा दी, क्योंकि लेक्लेर ने 'वर्चुअल सेफ्टी कार' (वीएससी) का फायदा उठाकर पिट-स्टॉप के दौरान मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया। एंटोनेली ने धीरे-धीरे तीन सेकंड के अंतर को कम किया और 34वें लैप में 'लेस कॉम्ब्स' पर लेक्लेर को ओवरटेक किया, और आखिर तक अपनी बढ़त बनाए रखते हुए जीत पक्की की।

इस जीत से रसेल पर एंटोनेली की चैंपियनशिप बढ़त 25 प्वाइंट्स से बढ़कर 50 प्वाइंट्स हो गई, क्योंकि ब्रिटिश ड्राइवर फेरारी के लुईस हैमिल्टन के साथ पहले लैप में हुई टक्कर के कारण रेस से बाहर हो गए थे। लेक्लेर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने पोडियम पर जगह बनाई।

एंटोनेली ने पोल पोजीशन से शुरुआत की, लेकिन 'यू रूज' की ओर जाते समय कुछ देर के लिए वेरस्टैपेन से बढ़त गंवा दी, हालांकि 'लेस कॉम्ब्स' के लिए ब्रेक लगाते समय उन्होंने फिर से पहली जगह हासिल कर ली।

उनके पीछे, हैमिल्टन के साथ टक्कर के तुरंत बाद रसेल की रेस खत्म हो गई, जिससे उनकी मर्सिडीज कार ग्रेवल (ट्रैक के किनारे की बजरी) में चली गई। हालांकि, दोनों ड्राइवर्स ने इस टक्कर को 'रेसिंग इंसिडेंट' (रेस के दौरान होने वाली सामान्य घटना) बताया, लेकिन हैमिल्टन को इसमें शामिल होने के लिए पांच सेकंड की पेनाल्टी मिली।

एंटोनेली शुरुआती दौर में आगे थे, लेकिन मर्सिडीज ने 18वें लैप के आखिर में उन्हें पिट-स्टॉप के लिए बुलाया। फेरारी ने लेक्लेर को दो और लैप तक ट्रैक पर बनाए रखा और उन्हें फायदा तब मिला जब मलबे के कारण 'वर्चुअल सेफ्टी कार' तैनात की गई, जिससे लेक्लेर को कम समय में पिट-स्टॉप करने और आगे निकलने का मौका मिल गया। हार्ड टायर्स पर रेस शुरू करने वाले नॉरिस ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई, लेकिन फिर लेक्लेर और एंटोनेली उनसे आगे निकल गए। एंटोनेली तेजी से लेक्लेर के करीब पहुँचे और रेस खत्म होने से 10 लैप पहले उन्हें पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली।

आखिरी लैप्स में लेक्लेर उनके काफी करीब रहे, लेकिन कोई बड़ी चुनौती नहीं दे पाए। एंटोनेली ने जीत हासिल की, जिससे खिताब जीतने की उनकी उम्मीदें और मजबूत हो गईं। हैमिल्टन चौथे स्थान पर रहे और चैंपियनशिप में 159 प्वाइंट्स के साथ अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जो रसेल से पांच प्वाइंट्स ज्यादा है।

मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री पांचवें स्थान पर रहे। उनके पीछे रेड बुल के इसाक हदजार और दूसरी मैकलारेन कार में लैंडो नॉरिस रहे। नॉरिस पावर यूनिट कंपोनेंट लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण 10-स्थान की पेनाल्टी मिलने के बाद ग्रिड पर 13वें स्थान से वापसी करते हुए यहां तक पहुंचे थे। ऑडी के लिए गैब्रिएल बोर्टोलेटो आठवें स्थान पर रहे, रेसिंग बुल्स के अरविड लिंडब्लाड नौवें स्थान पर रहे और अल्पाइन के लिए फ्रेंको कोलोपिंटो ने टॉप 10 में जगह बनाई। फॉर्मूला 1 अब 26 जुलाई को होने वाले हंगेरियन ग्रां प्री की ओर बढ़ेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News