टोक्यो, 11 जून (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन और इटली की यात्रा भी करेंगी। यूरोप के लिए रवाना होने से पहले पीएम ताकाइची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
![]()
टोक्यो, 11 जून (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन और इटली की यात्रा भी करेंगी। यूरोप के लिए रवाना होने से पहले पीएम ताकाइची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
पीएम ताकाइची ब्रिटेन और इटली में अपने समकक्ष कीर स्टार्मर और जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह पूर्वी एशिया, मध्य पूर्व और यूक्रेन की स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच अलग-अलग बातचीत में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकास को आगे बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लचीलेपन को बढ़ाने की दृष्टि से सुरक्षा, एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, अर्धचालक और अपतटीय पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
पीएम ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह मेरा पहला जी7 समिट होगा, लेकिन एवियन समिट में, मिडिल ईस्ट, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत में भू-राजनीतिक संकटों को सुलझाने के अलावा मैं सभी नेताओं के साथ अन्य जरूरी मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत करने की उम्मीद कर रही हूं।"
उन्होंने बताया कि वह मुक्त व्यापार और कानून के शासन पर आधारित ऊर्जा सुरक्षा और मार्केट स्टेबिलाइजेशन के लिए सहयोग, मिडिल ईस्ट के हालात को ध्यान में रखते हुए जरूरी मिनरल्स वगैरह के लिए सप्लाई चेन को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगी। इस दौरान वह वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने के साथ उसका नेतृत्व करने में जी7 की भूमिका पर जोर देंगी।
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जापान तीन प्रस्तावों को रखेगा, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गलत एक्सपोर्ट पाबंदियों का विरोध करने और उनका मुकाबला करने के लिए जी7 सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने, एशिया जैसे क्षेत्रों में तेल के स्टॉक को मजबूत करने और आईईए के साथ तालमेल के लिए मदद बढ़ाने के साथ जबरदस्ती की कार्रवाई को बेअसर करने के लिए तेल बनाने वाले और इस्तेमाल करने वाले देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
पीएम ताकाइची ने कहा कि जी7 में इन तीन प्रस्तावों के जरिए, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय में "पावर एशिया" को लीड करने के जापान के दृष्टिकोण को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, जरूरी मिनरल्स के बारे में, जापान एक जॉइंट स्टॉकपाइलिंग कोऑपरेशन फ्रेमवर्क का प्रस्ताव देने की योजना बना रहा है।
इस प्रस्ताव के तहत जापान जी7 देशों में स्टॉकपाइलिंग (भंडारण) सिस्टम बनाने में मदद करने और उन सिस्टम के बीच आपसी लिंकेज को बढ़ावा देने की कोशिशों का नेतृत्व करेगा।
जी7 के लिए रवाना होने से पहले जापान की प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "मेरे नजरिए से, जिसमें हिंद-प्रशांत का दृष्टिकोण भी शामिल है, मेरा इरादा जापान नीतियों और पहलों को सक्रिय रूप से दुनिया के सामने रखने का इरादा रखती हूं। मैं नेताओं के बीच उस तरह की गहरी चर्चाओं का इंतजार कर रही हूं, जो जी7 की खासियत है।"
--आईएएनएस
केके/
Leave A Reviews