
ग्वालियर । में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला अपनी मांगों को लेकर 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
टंकी के ऊपर से महिला ने आत्मदाह करने और नीचे कूदने की धमकी दी, जिसे देख नीचे खड़े लोगों और राहगीरों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले इस 'हाई-वोल्टेज ड्रामे' के बाद, अधिकारियों द्वारा न्याय का आश्वासन दिए जाने पर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Leave A Reviews