Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे फिलीपींस


नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे, जहां वह 23वें 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान)-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के नेतृत्व वाले 'ईस्ट एशिया समिट' (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) की 21वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे, जहां वह 23वें 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान)-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के नेतृत्व वाले 'ईस्ट एशिया समिट' (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) की 21वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (ईस्ट) रुद्रेंद्र टंडन ने गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि यह दौरा 16 से 18 नवंबर तक होगा।

रुद्रेंद्र टंडन ने कहा, "आसियान के सभी 11 सदस्य देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं। आसियान क्षेत्रीय मंच के साथ जुड़ाव को हम अपनी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के एक अहम हिस्से या आधार के रूप में देखते हैं।"

मनीला में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा मेहमानों के लिए आयोजित रात्रिभोज शामिल होगा। इसके अगले दिन आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन होंगे और इस दौरान अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

उन्होंने कहा, "भारतीय समुदाय की ओर से भी प्रधानमंत्री से मिलने की काफी मांग है, इसलिए हम उनके कार्यक्रम में इसे भी शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

टंडन ने बताया कि आसियान भारत के लिए एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है और इस पूरे क्षेत्र के साथ भारत का व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर का है।

उन्होंने कहा, "भारत में हमारा दृढ़ विश्वास है कि हिंद महासागर से जुड़ा देश होने के नाते, जो दक्षिण-पूर्व एशिया के इस अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र के करीब है, आसियान सदस्य देशों के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध होना—चाहे वह पूरे समूह के स्तर पर हो या अलग-अलग देशों के साथ—हम दोनों के लिए फायदेमंद है।"

उन्होंने कहा कि इस तरह के संबंध दोनों पक्षों को तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात का सामना करने के लिए अधिक सक्षम बनाएंगे और पूरे एशिया में शांति और स्थिरता लाने में योगदान देंगे।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को आसियान के नेतृत्व वाला एक अनूठा समूह बताते हुए टंडन ने कहा कि इसमें आसियान और अन्य देशों के नेता एक अनौपचारिक माहौल में वैश्विक सुरक्षा और साझा चिंताओं के मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

उन्होंने कहा, "इस साल पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की प्रक्रिया का नेतृत्व आसियान अध्यक्ष यानी फिलीपींस कर रहा है, इसीलिए इसका आयोजन मनीला में हो रहा है। यह इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि आसियान की सामूहिक कूटनीति कितनी सफल रही है।"

विदेश मंत्रालय के सचिव ने आगे बताया कि इस साल के आसियान शिखर सम्मेलन और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं की थीम 'नेविगेटिंग द फ्यूचर' (भविष्य की दिशा तय करना) है। इसमें नेता अपने आसपास हो रहे बदलावों का सामना करने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-11-12 17:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News