Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के प्रस्ताव पर जोरों पर तैयारियां

जबलपुर-नरसिंहपुर. फरवरी में रेल बजट संसद में पेश होता है, लेकिन इसकी तैयारियां कई महीने पहले ही शुरू हो जाती हैं। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय में आगामी बजट 2026-27 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच तीसरी लाइन के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार चल रहा है.

इटारसी-जबलपुर-प्रयागराज रेलमार्ग पश्चिम व दक्षिण भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेलवे ने प्रयागराज-मानिकपुर के बीच तीसरी लाइन के लिए तेजी से काम शुरू किया है, लेकिन मानिकपुर से जबलपुर-इटारसी के बीच अभी डबल लाइन ही है। नई यात्री और मालगाड़ियों के बढ़ते परिवहन को देखते हुए तीसरी लाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

पहले चरण में जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच लगभग 100 किलोमीटर की तीसरी लाइन बिछाने पर गंभीर विचार चल रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले रेल बजट में इसे मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद जबलपुर-कटनी और नरसिंहपुर-पिपरिया के बीच तीसरी लाइन का विस्तार होगा.

वर्तमान में इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर के बीच रेलमार्ग की अधिकतम गति 110 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन प्रस्तावित तीसरी लाइन की अधिकतम गति 160 किमी प्रतिघंटा की होगी. इससे न केवल यात्रियों को तेज सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी.

Share:

Leave A Reviews

Related News