Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेंदूखेड़ा में मोहर्रम पर निकला ताजियों का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत


तेंदूखेड़ा, देशबंधु। मोहर्रम के मौके पर तेंदूखेड़ा नगर में ताज़ियों का जुलूस बड़े धूमधाम के साथ निकाला गया। इस दौरान बाबा साहब की सवारी के मिलन के लिए पुराने नगर पंचायत परिसर में ताज़ियों को रोका गया, जहां बड़ी तादाद में समाज के लोग मौजूद रहे।

शनिवार सुबह ताज़िए नगर के मुख्य रास्तों से होकर निकले, जुलूस के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह ताज़ियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। लोगों ने फूल-मालाएं पेश कर और अन्य धार्मिक तरीकों से ताज़ियों का स्वागत किया।

नगर भ्रमण के बाद ताज़ियों को धार्मिक रस्मों के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान इलाके में भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Share:

Leave A Reviews

Related News