
नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में आज एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वन एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी शेरावत और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद जिले के महाविद्यालय परिसर पर सम्पन्न हुआ.
जिसमें कालेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ.राजेश कुमार ठाकुर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शपथ दिलाई गई बताया गया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई उनके द्वारा राष्ट एकीकरण व भारत के प्रथम गृहमंत्री के रूप में पुलिस व सुरक्षा बलों और संस्थाओं के विकास में दिए गये योगदान को याद किया कि विगत दिवसों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिसिंग प्रणाली से रूबरू कराया गया
आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कै दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया जी से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में पुलिस विभाग में कैसे आया जायै, सेना पुलिस में कैसे,सीडीएस एवं थाने की प्रक्रिया के बारे में जाना इसी दौरान साइबर अपराध से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई महाविद्यालय परिसर में प्रो.गजेंद्र ,प्रो. निकेत,प्रो. कुशराम जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया एवं अपने अनुभवों को शेयर किया इस कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर नेहा यादव, अंडर अफसर पूर्वी जाट अंडर अफसर राधेश्याम इनवती, नितेश कुशवाहा, मोहित सेन कुमकुम मालवी अनुराधा राजपूत सभी एनसीसी कैडेट सम्मिलित हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोमती का विशेष सहयोग रहा।


Leave A Reviews