
रामनगर। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम देवरी कलां में आज का मंजर दिल दहला देने वाला था। कल सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चिताएं आज एक साथ जलीं तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।
सीधी-चुरहट हाईवे पर स्लीपर बस ने छीने तीन चिराग -
कल शुक्रवार को तिवारी परिवार की बहू एमपी पुलिस SI की परीक्षा देकर अपने दो देवर सुधीर तिवारी और अनिल तिवारी के साथ अल्टो कार से घर लौट रही थी। सीधी-चुरहट के बीच सामने से आ रही अनियंत्रित स्लीपर बस ने अल्टो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठी छोटी बच्ची घायल अवस्था में बच गई।


SI बनने से पहले ही मौत ने बुला लिया -
बताया जा रहा है कि मृतक युवती होनहार थी और SI बनने का सपना लेकर परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देकर लौटते समय ही अनहोनी हो गई। आज जब गांव के मुक्तिधाम में तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ हुआ, तो हर आंख रो पड़ी। एक साथ तीन अर्थियां उठीं और एक साथ तीन चिताएं जलीं। तिवारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Leave A Reviews