
मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन एवं अनु. अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में एक और कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश -
दिनांक 30.10.2026 को सहायक उपनिरी. भागचंद कुशराम को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलवार गुजारा का जयभान जायसवाल अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है और खुर्द-बुर्द करने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गुलवार गुजारा में आरोपी के घर दबिश दी गई। घर में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम जयभान जायसवाल पिता मंगल प्रसाद जायसवाल, उम्र 56 साल, निवासी गुलवार गुजारा, थाना रामनगर बताया।
घर की तलाशी लेने पर 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7200/- रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को विधिवत जप्त किया।
मामले में गिरफ्तारी आवश्यक न होने से आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देकर कार्रवाई की गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
सराहनीय भूमिका -
निरी. विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी रामनगर, सउनि भागचंद कुशराम, सउनि समरजीत कोल, प्रआर. कमलभान सिंह, आर. राजेश यादव, मआर. मना इक्के की सराहनीय भूमिका रही।
Leave A Reviews