Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पूर्वी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: गांजा सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार, 400 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद


नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाने की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई नियमित गश्त और निगरानी अभियान के दौरान की गई।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाने की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई नियमित गश्त और निगरानी अभियान के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपेश कुमार (22) निवासी रेलवे कॉलोनी, मंडावली, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया गया कि पुलिस टीम 15 मई की रात लगभग 10:30 बजे भैंस मंडी डेयरी फार्म, गाजीपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक बैग मिला।

पुलिस का कहना है कि जब प्लास्टिक बैग की जांच की गई तो उसमें 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने शख्स को पकड़ लिया और उसे अपने साथ लेकर गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक महिला से गांजा खरीदता था। आरोपी ने बताया कि वह महिला प्रीत विहार पार्क के पास उससे मिलती थी। हालांकि, वह उसकी पूरी पहचान या पता नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि अब वह इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इसके साथ ही इस सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंक की जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वी जिला पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News