Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राहुल गांधी को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया: भाई जगताप

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब को लेकर चल रहे मामले पर कहा कि राहुल गांधी चर्चा में इसलिए रहे क्योंकि उन्होंने डिफेंस से जुड़ा मुद्दा उठाया था।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब को लेकर चल रहे मामले पर कहा कि राहुल गांधी चर्चा में इसलिए रहे क्योंकि उन्होंने डिफेंस से जुड़ा मुद्दा उठाया था।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि नरवणे 2022 में रिटायर हो गए। जहां तक मुझे पता है, किताब 2024 में पब्लिश हुई थी, इसलिए वह उस समय आर्मी चीफ नहीं थे। मेरे ख्याल से किताब में आपत्तिजनक क्या है, राहुल गांधी सदन में उसी की बात कर रहे थे। लेकिन सरकार ने बोलने नहीं दिया।

वंदे मातरम को लेकर हो रहे विवाद पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि हमारे सदन में जन गण मन और वंदे मातरम बजाया जाता है। ये सभी छह छंदों में नहीं बजाए जाते। यहां, केवल दो से ढाई या दो से तीन छंद बजाए जाते हैं। ये दोनों गीत राष्ट्र और हमारे देश को समर्पित हैं। जहां तक सरकारी दफ्तरों में बजाए जाने वाले छंदों की बात है, मुझे नहीं पता कि इसे किस तरह से डिजाइन या तय किया जाएगा। लेकिन जहां तक मैं समझता हूं, कोई भी राष्ट्रगान या गीत लोगों और राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए, और इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

मुंबई की सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हम कह रहे हैं कि कोस्टल रोड मुंबई और देश के लोगों के लिए बहुत अच्छी है। सभी सड़कें इसी तरह क्यों नहीं बनतीं? अगर मुंबई की सभी सड़कें इसी तरह बनती हैं और उन पर म्यूजिक भी बजता है, तो कोई दिक्कत नहीं है, यह अच्छी बात है। लेकिन अभी फरवरी है, और पहली बारिश के बाद मुंबई की हालत ऐसी हो जाती है कि एक ही बौछार में गड्ढे दिखने लगते हैं। उनका करप्शन एक ही बारिश में सामने आ जाता है, और वह भी सिर्फ मुंबई में नहीं, बल्कि पूरे राज्य में। अगर आप देखें, तो नई बनी सड़कें एक महीने में ही खोद दी जाती हैं। कंक्रीट और डामर भी निकालकर फेंक दिया जाता है। इसलिए पहले सड़कें ठीक से बनाओ, और फिर ऐसे प्रोजेक्ट चलाओ। यह बिल्कुल सही है कि टैक्सपेयर्स और आम नागरिकों को बेसिक जरूरतें मिलनी चाहिए, चाहे वह सड़कें हों, पानी हो, या हेल्थकेयर हो। पहले ये जरूरी चीजें दो, और फिर बाकी चीजों पर ध्यान दो।

भारत-पाक मैच पर भाई जगताप ने कहा कि हमारा स्टैंड वही रहेगा क्योंकि वर्ल्ड कप जैसे मामले पूरी दुनिया से जुड़े हैं, यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला नहीं है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि चाहे वह स्पोर्ट्स हो, हमारा कल्चर हो, हमारा म्यूजिक हो, या हमारी आर्ट हो, इन सभी चीजों को पॉलिटिक्स से ऊपर देखना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/एमएस

Share:

Leave A Reviews

Related News