Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर में साईं मंदिर के पास अवैध पटाखा दुकान पर छापा, 28979 के विस्फोटक पटाखे जप्त


मैहर। दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबारियों पर मैहर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रामनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन एवं SDOP ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की।

दिनांक 04.11.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा रामनगर में साईं मंदिर के पास स्थित अभिषेक जनरल स्टोर में सार्वजनिक स्थान पर बिना लाइसेंस के खतरनाक विस्फोटक पटाखे बेचे जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान में फैंसी गिफ्ट आइटमों के बीच भारी मात्रा में पटाखों के बक्से रखे हुए थे।

मौके पर दुकान संचालक अभिषेक गुप्ता पिता रमाकांत गुप्ता, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं. 12, रामनगर अवैध पटाखे बेचता पाया गया। पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

जप्त मशरूका -

मौके से पुलिस ने FUJI BOMB, JWALA और अन्य कंपनियों के कुल 28,979 रुपये कीमत के विस्फोटक पटाखे जप्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री न करें और ऐसे अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सराहनीय भूमिका - निरी. विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी रामनगर, प्रआर. कमलभान सिंह, प्रआर. विनोद सिंह, म.आर. मना इक्के।

Date & Time : 2026-11-05 12:44:46

Share:

Leave A Reviews

Related News