Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान: ड्रोन से ड्रग तस्करी में पाकिस्तान का हाथ, डीजीपी बोले-कई लिंक ट्रेस, अकाउंट्स जब्त

जयपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने सीमा पार से हो रही ड्रग तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा बताया कि ड्रोन के माध्यम से हो रही तस्करी में पाकिस्तान का सीधा हाथ सामने आया है। इस नेटवर्क से जुड़े कई लिंक ट्रेस किए गए हैं, कई संदिग्धों की पहचान की गई है और अवैध फंडिंग से जुड़े अकाउंट्स को जब्त किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा, "जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से तस्करी हो रही है, उसमें पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आई है। जिन-जिन केस में इस तरह की गतिविधि सामने आ रही है, उनमें शामिल लोगों को नामजद किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार पूरा नेटवर्क सक्रिय था और इसे कैसे ट्रेस किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। विदेशी सीमा से आने वाले ड्रोन्स और उनके द्वारा की गई ड्रॉपिंग की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसकी गहन जांच की गई और स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की गई।

डीजीपी ने बताया कि यह एक लंबा अनुसंधान था। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों के खिलाफ हम पूरी ताकत से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता। इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ जगहों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर कार्रवाई अभी जारी है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Date & Time : 2026-10-05 13:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News