Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान के नीमकाथाना में पुलिस की कार्रवाई, सब्जी मंडी से 10 क्विंटल से ज्यादा अवैध पटाखे जब्त


जयपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के नीमकाथाना में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल से अधिक पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई नीमकाथाना की सब्जी मंडी में की।

जयपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के नीमकाथाना में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल से अधिक पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई नीमकाथाना की सब्जी मंडी में की।

कारोबारी बिना लाइसेंस खुले में पटाखे बेचे रहे थे। पुलिस जांच के दौरान दुकान के नीचे बेसमेंट गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। एएसआई सरदार मल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, नीमकाथाना शहर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी स्थित सुरेश कुमार एवं रमेश कुमार मंडोली की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए।

कारोबारी द्वारा दुकान पर बिना लाइसेंस खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही थी। वहीं, जांच के दौरान गोदाम में भी भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। तहसीलदार वीपी सिंह नरूका ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना लाइसेंस खुले में पटाखों की बिक्री की जा रही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। तहसीलदार ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की बिक्री होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसी जगहों पर आगजनी की घटना होने पर जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई तहसीलदार वीपी सिंह नरूका एवं पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान के निर्देशन में की गई।

एएसआई सरदार मल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पटाखों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-04 20:30:07

Share:

Leave A Reviews

Related News