Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर जनपद CEO भारती दीक्षित और नायब तहसीलदार ललित धार्वे सम्मानित

कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और SP ने दिया प्रशस्ति पत्र

मैहर। शारदीय नवरात्रि 2026 के दौरान माँ शारदा धाम मैहर में आयोजित विशाल मेले के सफल संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने रामनगर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती दीक्षित और रामनगर नायब तहसीलदार ललित धार्वे को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तस्वीरों में दिखा सम्मान का क्षण -

पहली तस्वीर में नायब तहसीलदार ललित धार्वे कलेक्टर विदिशा मुखर्जी से सम्मान ग्रहण कर रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में जनपद CEO रामनगर भारती दीक्षित को सम्मानित किया जा रहा है। दोनों अधिकारियों के चेहरों पर कर्तव्य पूर्ण करने का संतोष साफ दिख रहा है।

प्रशासन के अनुसार नवरात्रि के दौरान रामनगर क्षेत्र से होकर लाखों पदयात्री मैहर धाम पहुंचते हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, अतिक्रमण नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में दोनों अधिकारियों ने दिन-रात ड्यूटी कर सराहनीय योगदान दिया। भीड़ प्रबंधन और व्यवस्थाओं के बेहतर निर्वहन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

सम्मान मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी है।

Date & Time : 2026-10-29 08:04:00

Share:

Leave A Reviews

Related News