Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना सड़क में मिली नाली

रामनगर. भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना सड़क में मिली नाली,व्यवस्था पीली- काली,,व्यर्थ जल की बर्बादी  के साथ मुख्य सड़क पर गंदगी का आलम,रामनगर नगर परिषद में जंहा व्यवस्था बनाने के नाम पर अव्यवस्था पैदा करना आम है जिसके चलते निजी स्वार्थ पूर्ति व मामलों में जंहा कभी डंडा मार पद्धति का बोलबाला था,फिर धरना प्रदर्शन का मौसम आया,लेकिन नगर व नगर बासियो को ठनठन गोपाल ही नजर आया,आलम यह है कि नगर परिषद रामनगर अंतर्गत न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एरिया लगातार पानी से डूबा रहता है.

जिसके चलते उसकी नींव तक पानी भर जा रहा है वही व्यवस्थापक बंधुओ ने जेसीबी से नाली खोदकर उसे मुख्य सड़क में मिला दिया जिसके चलते सारा पानी सड़क में बह रहा है ,जिससे जंहा आवागमन करने वालो को दिक्कत है वही कई दोपहिया धारी फिसलकर दुर्घटना ग्रस्त होते हुए चोटिल हो चुके है वही जल निकास न होने से गंदगी आम है.

जिससे नगर बासियो को काफी समस्या है,लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान जाएगा,इसके अवसर कम ही है जंहा,ठेके के कर्मचारियो के दम पर नगर परिषद सफाई कार्य चल रहा है वही मस्टर कर्मचारी भी नियमित हो चुके है,,सीएमओ धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियो को कथित नियमितीकरण का  आदेश जारी कर  कथित मेडिकल लीव ले कर विलुप्त हो गए ,जिससे नगर परिषद रामनगर के विकास कार्य प्रभावित है,सड़क नाले में तब्दील है,और विकास कार्यो के नाम कोरम पूर्ति जारी है.

Share:

Leave A Reviews

Related News