Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुरैना में राजस्व निरीक्षक एक हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

मुरैना। मुरैना तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राकेश जैन को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी आरआई गोपियापूरा निवासी किसान संतोष कुशवाहा से रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार, किसान अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने काम करने के एवज में दो हजार रुपये की मांग की। किसान ने पहले एक हजार रुपये दे दिए, लेकिन शेष राशि की लगातार मांग किए जाने पर उसने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार को किसान ने आरोपी को एक हजार रुपये दिए। जैसे ही उसने राशि ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News