Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा: तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 मौत

रीवा जिले में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रीवा-रायपुर मार्ग पर कोष्टा गांव के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता, छोटे बेटे और भांजी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रायपुर की ओर से तेज गति में आ रही ऑडी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, उनके छोटे बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की 25 फरवरी को शादी तय थी। हिंदू परंपरा के अनुसार शादी का पहला निमंत्रण भगवान को दिया जाता है। इसी रस्म के तहत परिवार चिरहुला नाथ मंदिर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में शामिल ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की भयावह तस्वीर सामने लाता है।

Share:

Leave A Reviews

Related News