Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा: फूफा ने 14 साल के भांजे पर किया जानलेवा हमला

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे पर उसके ही रिश्ते के फूफा ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बच्चे के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी उनकी चचेरी बहन का पति है। आरोप है कि उसने बच्चे को बहला-फुसलाकर मुक्तिधाम के पास जंगल की ओर ले गया और वहां किसी नुकीले धारदार हथियार से बच्चे के गले और मुंह पर हमला कर दिया।

परिजनों के अनुसार, आरोपी और परिवार के बीच रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रहती थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल बच्चे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी फूफा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News