
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सागर रोड पर शाहपुर गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, हादसे में साइखेड़ा निवासी विपिन अहिरवार की मौत हो गई। वहीं, घायल युवतियों अनीता, प्राची और निकिता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग पथरिया के ग्राम जगथर में अपने मामा मुलायम अहिरवार के यहां एक लगन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Leave A Reviews