Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अवैध शराब पर सागर में संग्राम, गौरझामर में कांग्रेस का मोर्चा, बरकोटी में महिलाओं ने घेरा थाना


सागर जिले के बंडा क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद अब गौरझामर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरझामर द्वारा 9 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी गौरझामर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंडा क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब के सेवन से 20 से 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कई परिवारों की स्थिति चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि अवैध शराब के कारण कई परिवार उजड़ गए हैं और छोटे बच्चों एवं महिलाओं के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

कांग्रेस ने मांग की है कि गौरझामर क्षेत्र एवं देवरी विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए तथा शराब माफिया को संरक्षण देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बंडा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। अवैध शराब के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई तथा अवैध शराब को क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

कांग्रेस ने थानों में प्रतिमाह रक्षा समिति की बैठक आयोजित करने तथा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक स्तर पर समय-समय पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की है। ज्ञापन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


अवैध शराब बिक्री का आरोप, बड़ी संख्या मे महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

ग्राम बरकोटी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री और शराब कारोबार से जुड़ी गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची।

बरकोटी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत एवं मौखिक रूप से पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

थाने पहुंची महिलाओं में सरोजरानी, राधारानी सेन, आशाबाई, शीलरानी, सुमतरानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Date & Time : 2026-09-09 14:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News