
सतना, देशबन्धु। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में सतना में पहली बार होने जा रहे विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम दिल की बातें हम भी जानें का लांचिंग समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। आयोजन समिति के पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस लांचिंग समारोह में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
समारोह में महंत पुरुषोत्तम दास महाराज, सतीश सुखेजा, मणिकांत माहेश्वरी, अमित सोनी आदि ने इसे जन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हृदय रोग की बीमारियों को बचाने महाअभियान है। मुख्य कार्यक्रम हृदय स्वास्थ्य जागरूकता एवं परिचर्चा का आयोजन रविवार 27 सितंबर को शाम 4 से 6 बजे तक टाउन हॉल सेमरिया चौक में होगा।
जिसमें देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युगुल मिश्रा नई दिल्ली, डॉ. प्रमोद अम्बेडकर नागपुर, डॉ. नवीन शर्मा जबलपुर एवं डॉ. एसके त्रिपाठी रीवा)द्वारा हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता, संयोजक डॉ. सारिका कालरा, सह संयोजक डॉ. मुदित जैन, डॉ. विपिन दुबे।
भारत विकास परिषद की आयोजन समिति मार्गदर्शक जितेंद्र जैन, अध्यक्ष अजय तेजवानी, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनिया खंडेलवाल, संयोजक गोपाल धूत, सह संयोजक आभा अग्रवाल, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, रजिस्ट्रेशन संदीप गुप्ता, एडर्वटाइजमेंट अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम भारतीय, पार्किंग सुनील पटेल, स्वागत अनीता ताम्रकार व दयाल कापड़ी, स्वल्पाहार संजय गुप्ता, मंच बलराम गुप्ता, अनुशासन विनोद पंडित, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार पुरुषोत्तम अग्रवाल व सुकमाल जैन, मातृ शक्ति कॉर्डिनेटर रजनी जैन आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reviews