Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मतभेद भुलाकर समाजहित में एकजुट होकर करें काम - श्रीमती विवेक पांडे


तेंदूखेड़ा, देशबंधु। सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में संगठन की मजबूती, समाजहित में एकजुटता, महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा और महिलाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने आदि विषयों को लेकर राय पैलेस तेंदूखेड़ा में 20 सितंबर रविवार को दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान  परशुराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष  विवेक पांडे एवं विशिष्ट अतिथि जिला सचिव  ज्योति तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष  नंदिता चौबे एवं जिला संगठन मंत्री  मंजूलता पांडे सहित नरसिंहपुर नगर कार्यकारिणी से संरक्षक  सरला पांडे, अध्यक्ष  सुनंदा भट्ट, राजमार्ग नगर कार्यकारिणी से अध्यक्ष  शुभा शुक्ला,  अनुपमा डबरैया,  आरती व्यास,  रूही पांडे,  विभा मिश्रा,  मयूरिका तिवारी,  उर्मिला मिश्रा,  नीलू तिवारी, प्रतीक्षा तिवारी, आरती तिवारी रही।

अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल तेंदूखेड़ा नगर अध्यक्ष  रजनी शर्मा ने की।आयोजकों द्वारा अतिथियों का तिलक, पुष्पमाला और रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया एवं उन्हें चुनरी, पारंपरिक सुहाग सामग्री और भगवान  परशुराम जी का चित्र भेंट किया।

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष  विवेक पांडे ने अपने वक्तव्य में महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है, आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में एकजुट होकर काम करना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष  नंदिता चौबे ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं एवं सभी को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय समाजसेवा के लिए देना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा सद्गुरु वेद विद्यापीठ के संचालक आचार्य पं. चंद्रकांत चौबे, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश बाजपेई, वरिष्ठ पूनम मिश्रा, मनोज दुबे और राजकुमार शास्त्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद परिषद की महिला पदाधिकारी और सदस्य अंबेडकर पार्क पहुंचकर यहां पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान अध्यक्ष  रजनी शर्मा,  ललीता तिवारी,  माया पुजारी,  सहोद्रा पाण्डेय,  ममता पांडे,  साधना तिवारी,  विनीता चौबे, कीर्ति तिवारी, शिवांगी शुक्ला, शिवांगी रावत, रीना बिल्यरे, शिक्षिका अनीता उपाध्याय, शिक्षिका सीमा मिश्रा, आभा पाण्डेय, रश्मि तिवारी, आभा दुबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शिवा दुबे ने किया।

Date & Time : 2026-09-21 09:52:10

Share:

Leave A Reviews

Related News