
मैहर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरगौती, विकासखंड रामनगर जिला मैहर में सेवा, समर्पण और विकास की थीम पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में विद्यालय में दिनांक 21 सितंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम और भाषण/चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
तस्वीर में विद्यालय की छात्रा को शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि - आओ मिलकर सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प को पूरा करें।
विद्यालय परिवार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान से बच्चों में सेवा भाव और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित हो रही है।
Leave A Reviews