Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना क्राइस्ट ज्योति स्कूल: अवैध निर्माण के चलते गिरा मलबा, एसडीएम और नगर निगम ने रास्ता कराया बंद; भवन स्वामी पर कार्रवाई शुरू


सतना शहर स्थित क्राइस्ट ज्योति स्कूल के गेट नंबर 3 के पास बुधवार को एक निर्माणाधीन भवन से अचानक मलबा गिरने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही उपखंड मजिस्ट्रेट (SDM) सतना और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर मार्ग को आवागमन के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।

3 फीट छज्जा बढ़ाकर अतिक्रमण करने के फेर में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित भवन स्वामी योगेश त्रिपाठी द्वारा अनुमति से अधिक लगभग 3 फीट आगे छज्जा बढ़ाकर अनधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य के चलते मलबा नीचे गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

नगर निगम अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सतना और नगर निगम अमले ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और अवैध अतिक्रमण करने पर भवन स्वामी योगेश त्रिपाठी के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वर्तमान में जेसीबी और तकनीकी टीम की मदद से भवन के असुरक्षित और अवैध हिस्से को गिराने की प्रक्रिया जारी है।

सुरक्षा के चलते मार्ग बंद, वैकल्पिक रास्तों के उपयोग की अपील

छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने स्थल के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग करवा दी है। स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम ने आम नागरिकों व अभिभावकों से अपील की है कि वे सुरक्षा के दृष्टिगत अवरुद्ध मार्ग की तरफ जाने से बचें और आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करें।

Share:

Leave A Reviews

Related News