
सतना शहर में एयरपोर्ट के पास स्थित एवं स्थानीय स्तर पर 'नारायण तालाब' के नाम से प्रचलित तालाब के प्रस्तावित नामकरण को लेकर आमजन द्वारा व्यक्त की गई आपत्तियों एवं स्थानीय नागरिकों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने नामकरण संबंधी कार्यवाही आगामी निर्णय तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में विभिन्न तालाबों के नामकरण संबंधी प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया था। इसी संदर्भ में पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में नगर पालिक निगम सतना द्वारा यह स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है।
नगर पालिक निगम सतना यह स्पष्ट करता है कि उक्त स्थगन केवल एयरपोर्ट के पास स्थित तालाब के प्रस्तावित नामकरण संबंधी कार्यवाही तक सीमित है।
नगर निगम नागरिकों की भावनाओं, सुझावों एवं आपत्तियों का सम्मान करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जनसहभागिता के साथ निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क अधिकारी
नगर पालिक निगम, सतना (म.प्र.)
Leave A Reviews