Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'सेवा संकल्प यात्रा' का रैगांव और नागौद विधानसभा में भव्य स्वागत, सांसद गणेश सिंह रहे मौजूद


सतना. देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा एवं बाइक रैली मंगलवार को सतना जिले के रैगांव एवं नागौद विधानसभा पहुची जहा पर पार्टी कार्यकर्ताओ एवं गणमान्य नागरिको ने अभूतपूर्व स्वागत किया. इस दौरान सार्वजनिक स्थलो पर साफ सफाई के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही सैनिको एवं वरिष्ठजनो का सम्मान भी किया गया.

सांसद श्री गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी की विशेष मौजूदगी मे आयोजित यह यात्रा बाइक रैली के माध्यम से सतना से सोहावल मोड़, सितपुरा, बरेठिया होते हुए रेरुआ पहुची जहा पर हितग्राहियो के संवाद एवं उनका सम्मान किया गया. पार्टी की वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी मे फलदार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया. रेरुआ से यह यात्रा नागौद पहुची जहा सिंहपुर चैराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागतकिया  गया उसके पश्चात् यात्रा जसो मण्डल के ग्राम उमरी पहुची जहा पर यात्रियो के सहभोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा दूरदर्शी कर्मयोगी और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व मिला. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नही बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊचा उठाने का एक माध्यम बना. उन्होने गरीबो, किसानो, महिलाओ, युवाओ एवं वंचित समाज को ध्यान मे रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाए बनाई जिनका लाभ देश के करोड़ो परिवारो तक पहुचा. भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम जनता के प्रति समर्पण एवं लोक कल्याणकारियो को व्यापक रुप देने का एक माध्यम है. उन्होने वाराणसी से बड़नगर यात्रा को देश की एकता और अखण्डता को मजबूत करने का एक सुअवसर बताया.

ये रहे मौजूद - ऋषभ सिंह, श्रीकृष्ण द्विवेदी, गीतेश्वर सिंह, रामबाबू त्रिपाठी, महेन्द्र तिवारी, यश यादव, शुभम सिंह, नीता सोनी, प्रियंक त्रिपाठी, धनन्जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय, प्रबल प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजयकान्त नामदेव, पुष्पेन्द्र गर्ग सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Date & Time : 2026-09-23 06:24:11

Share:

Leave A Reviews

Related News