
सतना. शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा, सतना के शिक्षक विनय कनौजिया ने बताया की आज 22 सितम्बर 2026 को उमंग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल पर आधारित विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोहावल सुश्री आयुषी अग्रवाल रहीं. उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समय के सदुपयोग का मंत्र दिया. इस कार्यक्रम में महिला थाना टीआई स्वेता मौर्य ने भी छात्रों को आत्मरक्षा के बारे में बताया गया और उमंग कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी छात्रों को समझाइश दी गई चूंकी उमंग कार्यक्रम शिक्षा विभाग व स्वास्थ विभाग के समन्वय से चलरहा है. विकाशखण्ड से लिपिक पूनम खरे भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहीं.
उमंग दिवस के कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा संस्था प्राचार्य श्री रघुवंश प्रसाद मिश्रा जी द्वारा बनाई गई थी. संस्था के उपप्राचार्य भास्कर पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति के तहत उमंग जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी.
उमंग प्रभारी श्रीमती कुंदन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उमंग कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता मिलती है. इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें भरपूर सहयोग किये इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रमोद सिंह, रामायण प्रसाद, सतीश गुप्ता, विवेक पाण्डेय, प्रियस सिंह,डॉ प्रतिमा रानी सिंह, पूनम देवी, ऋषी पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उमंग दिवस की शपथ दिलाई गई.
Leave A Reviews