Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिवनी: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

सिवनी। जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 26 वर्षीय सत्यम गोल्हानी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिहोरा ग्राम के पास करीब 11 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज गति से चल रहा था और टक्कर के बाद चालक फरार हो गया। सत्यम गोल्हानी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लखनादौन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से तेज रफ्तार व लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share:

Leave A Reviews

Related News